स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी

नई दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त को सभी लाइनों पर सुबह 4 बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी, ताकि लाल किले पर होने वाले समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों, आमंत्रितों और आम जनता को सुविधा मिल सके। डीएमआरसी की सलाह के अनुसार, सुबह 6 बजे तक ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद दिनभर के लिए नियमित समय-सारणी लागू होगी।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले विशेष मेहमानों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपने सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 04:00 बजे सेवाएं शुरू करेगी। सभी लाइनों पर सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी और इसके बाद दिनभर के लिए नियमित समय-सारणी का पालन किया जाएगा।”

यह भी पढ़े : सिर्फ 45 पैसे में ई-टिकट पर यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस : अश्विनी वैष्णव

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वैध आमंत्रण पत्र रखने वाले लोगों को डीएमआरसी द्वारा जारी विशेष क्यूआर टिकट के माध्यम से स्थल तक और वहां से यात्रा की सुविधा दी जाएगी। समारोह स्थल के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट हैं।

(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button