दिल्ली पुलिस ने किया डिजिटल पुलिसिंग के लिए आईएसओ प्रमाणन प्राप्त
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2026 के लिए अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली (सीसीटीएनएस) के कार्यान्वयन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को डिजिटल पुलिसिंग में अपनी गुणवत्ता प्रबंधन प्रणालियों के लिए आईएसओ प्रमाणन भी प्राप्त हुआ है। अधिकारी ने कहा कि बल ने इससे पहले अक्तूबर से दिसंबर 2025 तक लगातार तीन महीने 100 अंक प्राप्त किए थे और जनवरी 2026 में सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर प्रथम स्थान बरकरार रखा था।
यह भी पढे़: दिल्ली पुलिस ने 11 साल से फरार हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
प्रगति डैशबोर्ड, डेटा की गुणवत्ता, समयबद्धता, थानों की कनेक्टिविटी और नागरिक सेवाओं के वितरण जैसे मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का आकलन करता है। गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो इसकी निगरानी करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय ई-शासन मंच के प्रभावी कार्यान्वयन को बताती है, जिसमें सीसीटीएनएस और अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) शामिल हैं। दिल्ली पुलिस प्रमुख सतीश गोलछा ने इस उपलब्धि के लिए सभी इकाइयों को बधाई दी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



