वेमुलवाड़ा मंदिर में आधुनिक गौशाला की माँग
हैदराबाद, सरकार के सचेतक आदि श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से वेमुलवाड़ा श्री राजराजेश्वर स्वामी मंदिर में आधुनिक गौशाला का निर्माण करने की अपील की।
आदि श्रीनिवास ने सचिवालय में उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू व अन्य नेताओं के साथ सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर ज्ञापन भी दिया। उन्होंने सीएम को बताया कि गौशाला के निर्माण के लिए वेमुलवाड़ा के निकट स्थित मरिपल्ली गांव में 40 एकड़ जमीन की पहचान की गई है।
अवसर पर उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का व अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़ें… राजा बने किसान : रेवंत रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



