दलबदलुओं को अयोग्य ठहराने की माँग
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले 10 दलबदलू विधायकों को अयोग्य ठहराने के मामले में 3 माह में निर्णय लेने की सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अमल का आग्रह करने विधानसभा के सभापति से मिलने पहुंचे बीआरएस विधायकों ने उनके उपलब्ध नहीं होने के कारण विधानसभा परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री गंगुला कमलाकर ने बताया कि भारास कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने सभापति से सोमवार को सुबह 11 बजे का अपाइंटमेंट लिया था जिसके चलते भारास सचेतक के. पी. विवेकानंद गौड़, विधायक कालेरू वेंकटेश, विधायक कौशिक रेड्डी, विधायक मुठा गोपाल, विधायक अनिल जाधव, सुधीर रेड्डी, माणिक राव, चिंता प्रभाकर आदि मिलकर प्रतिनिधिमंडल के रूप में सोमवार को विधानसभा पहुंचे परंतु सभापति उपलब्ध नहीं थे।
यह भी पढ़ें… मालेगांव पर हिन्दू समाज से माफी माँगें सोनिया व अन्य कांग्रेस नेता : रामचंदर राव
रामाराव ने कहा कि समय देकर भी सभापति के उपलब्ध नहीं होने के कारण बीआरएस प्रतिनिधिमंडल ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को दलबदलुओं को अयोग्य ठहराने का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सभापति से सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर अमल करते हुए दलबदलू विधायकों को अयोग्य ठहराने का निर्णय लेकर लोकतंत्र को बचाने की मांग की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



