डेजर्ट वाइपर्स की अबूधाबी नाइट राइडर्स पर रोमांचक जीत

शारजाह, यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईएलटी20 मुकाबले में दर्शकों को आख़िरी ओवर तक रोमांच से भर देने वाला मुकाबला देखने को मिला, जिसमें डेजर्ट वाइपर्स ने न केवल मजबूत लक्ष्य का पीछा किया बल्कि निचले क्रम की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर मैच को नाटकीय अंदाज़ में अपने नाम किया।

डेजर्ट वाइपर्स ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में अबूधाबी नाइट राइडर्स पर दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 171 रन बनाए। उसकी तरफ से एलेक्स हेल्स ने 37 गेंदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली।

इनके अलावा आंद्रे रसेल ने 23 गेंद पर नाबाद 36 रन का योगदान दिया।वाइपर्स ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाकर जीत हासिल की। उसकी तरफ से शिमरोन हेटमायर ने 25 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेली जबकि खुजैमा तनवीर ने डेथ ओवरों में सिर्फ 12 गेंदों में 31 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button