देसी शराब की सामग्री जब्त, 1 गिरफ्तार
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स टीम ने देसी शराब तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले काले गुड़, फिटकरी के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
आबकारी विभाग के निदेशक शाहनवाज कासिम ने बताया कि देवरकोंडा में रहने वाले कार चालक राजू कुमार को इब्राहिमपटनम के पास रोककर कार की तलाशी ली गई, उसकी कार से 570 किलो काला गुड़, 50 किलो फिटकरी को बरामद किया गया। पूछताछ में राजू ने संबंधित सामग्री को देवरकोंडा, अंबोथू तांडा ले जाने की जानकारी दी।
उसके पास से काला गुड, कार, फिटकरी, सेलफोन को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के तहत संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे दबोचने में एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर बालराजू समेत टीम की अहम भूमिका रही।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



