गोशामहल में देव गुरु भक्ति महोत्सव आरंभ

हैदराबाद, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ गोशामहल के तत्वावधान में आचार्य भक्तिरत्न सूरीश्वरी म.सा., भाग्यरत्न सूरीश्वरजी म.सा. एवं भक्तिदर्शनविजयजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में गोशामहल स्थित शंखेश्वर भवन में देव गुरु भक्ति महोत्सव आरंभ हुआ।

खेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ

महोत्सव के प्रथम दिवस भव्यातिभव्य पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजा विधिकारक संगीत शिरोमणि नरेन्द्र भाई वाणीगोता व उनकी टीम द्वारा पढ़ाई गई। दोपहर में अंताक्षरी एवं प्रश्व मंच प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। प्रभुजी की भव्य आंगी के लाभार्थी अमृतलाल वाणीगोता परिवार रहे। सांय भक्ति, आयंबिल, महापूजन और प्रभावना एवं भव्य आंगी के लाभार्थी मोहनलाल परिवार, संपूर्ण कार्यक्रम श्री पार्श्व राजेन्द्र जैन युवा मंडल हैदराबाद द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसमें श्री पार्श्व भैरव मंडल, श्री शंखेश्वर सामायिक मंडल, श्री पार्श्व पद्मावती संगीत, श्री शंखेश्वर पार्श्व बालिका मंडल, श्री राजेन्द्र जैन युवा मंडल ने सहयोग प्रदान किया।

खेश्वर पार्श्वनाथ जैन संघ

शनिवार, 27 दिसंबर को सुबह 6 बजे भक्तामर, चैत्यवंदन, गुरु इक्कतीसा पाठ की समूह आराधना एवं प्रभावना कराई जाएगी। सुबह 9.30 बजे से श्री संघ का शाही करबा एवं अल्पाहार गोशामहल शंखेश्वर भवन में होगा। सुबह 9 बजे श्री साईदुलु बैंड, गुंटुर की सुरावलियों के साथ श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय गोशामहल से भव्यतिभव्य रथयात्रा प्रारंभ होगी। रथ यात्रा के समापन पर गुरुदेव की भव्य गुणानुवाद सभा होगी।

यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद स्टेशन से आरंभ हुई जेआरएफ टीम की भारत गौरव जैन यात्रा

श्री संघ स्वामीवात्सल्य, बड़ी नवकारसी दालमंडी फीलखाना स्थित ऋषि श्रृंग भवन में रहेगी। वरघोड़े में 11 सोने के सिक्के लक्की ड्रॉ द्वारा के माध्यम से वितरित किये जाएँगे। नवकारसी एवं स्वामी वात्सल्य का लाभ घेवरचंद विनायकिया, कमलादेवी विनायकिया एवं दिनेश, दिलीप विनायकिया परिवार मरुधर में खंडप वालों दिनेश इंटरप्राइजेस ने लिया। प्रतिदिन रात्रि भक्ति के लाभार्थी मगरूपमल सगरमर्जी भंडारी, संघ अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, फतेहराज श्रीश्रीमाल, राजेन्द्र जैन युवा मंडल के अध्यक्ष महेश भंडारी, कैलाश भंडारी ने सकल संघ को महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button