भक्तों ने भजनों और अलौकिक श्रृंगार के साथ मनाया श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

हैदराबाद, पहाड़ी श्याम मंदिर, महिन्द्रा हिल्स, सिकंदराबाद के तत्वावधान में रंग रंगीला श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर भजनों का आनंद लिया। तीन दिवसीय रंग रंगीला श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाकर बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

भक्तों ने छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, दिव्य दरबार एवं ज्योत के दर्शन किए। अवसर पर श्याम दीवाने द्वारा श्री श्याम भजन संध्या को आयोजन किया गया, जिसमें जयपुर के मनीष घीवाला, नागपुर के किशन अग्रवाल एवं नगर के प्रतीक दाहिमा ने भजनों की गंगा बहाते हुए वातावरण को श्याम मय बनाया। भजनों का भक्तों ने देर तक आनंद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मोंडा मार्केट पार्षद कोटम दीपिका, तुकाराम गेट निरीक्षक श्रीकांत रेड्डी सहित अन्य अतिथियों का सम्मान चेयरमैन अरुण डाकोतिया सहित अन्य ट्रस्टियों द्वारा किया गया। चेयरमैन ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले भक्तों, सहयोगियों और प्रायोजकों का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें… श्री श्याम मित्र मंडल की 14वीं श्री श्याम निशान शोभायात्रा आयोजित

कार्यक्रम में पहाड़ी श्री श्याम मंदिर के चेयरमैन अरुण कुमार डाकोतिया, ट्रस्टी कमल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अक्षय डाकोतिया, रूपेश सिंघानिया, बृजेश मोदी, गोविन्द अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, कैलाशचंद डाकोतिया सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button