हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू धर्म प्रेमी ने निकाली निशान यात्रा

हैदराबाद, हिन्दू धर्म प्रेमी, भाग्यनगर द्वारा श्री हनुमानजी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विशाल निशान यात्रा का आयोजन भक्ति भाव के साथ भव्यरूप से किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हिन्दू धर्म प्रेमी, भाग्यनगर की अध्यक्ष मेघारानी अग्रवाल तथा समन्वयक उमेश सिंघानिया द्वारा हनुमानजी की पूजा-अर्चना के पश्चात् सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के साथ श्री गोपाल मंदिर-सुखभवन, गुलजार हौज से निशान यात्रा प्रारंभ हुई।

प्रतिवर्ष की भाँति आयोजित निशान यात्रा वीर हनुमान के जयकारों व लहराते भगवा झँडों के बीच निकली, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। विभिन्न प्रकार के गाजे-बाजों के बीच शोभायात्रा में सुसज्जित बग्गियाँ, देवी-देवताओं की झाँकियाँ, ऊँट-घोड़े आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद निशान यात्रा गुलजार हौज से निकलकर उर्दू गली अग्रवाल स्कूल, मामा जुमला फाटक, बड़ का झाड़, हाईकोर्ट, घाँसी बाजार, चेलापुरा, बंडी अड्डा आदि से होते हुए मिट्टी का शेर मदन भवन हर्षोल्लास के साथ पहुँची।

यह भी पढ़ें श्रीकृष्णा नगर जैन संघ ने मनायी महावीर जयंती

बड़ी संख्या में भक्तजन हर्षोल्लास के साथ यात्रा में शामिल हुए

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंचों द्वारा निशान यात्रा का स्वागत उत्साह के साथ किया गया। अवसर पर भाजपा संगठन मंत्री चंद्रशेखर तिवारी, गोविंद राठी, बोह्निदर्शन श्रीराम व्यास, वैकुंठम, करोडीमल नरसिंगपुरिया, रामदेव अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास गोयल, करण गोयल, महावीर जैन, शशिकांत अग्रवाल, रघुनंदन यादव, पांडु यादव, अरुण डाकोतिया, लाल सिंह, लड्डू यादव, कालू यादव, मक्कर यादव, आनंद गुप्ता, संजय गणते, आले भास्कर, विनोद, राजू विजयवर्गीय, सुदीपराज, एम. कुमार, अविनाश देवड़ा, द्विजवर सिंह, कालू सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों तथा भक्तजनों ने भाग लिया।

अवसर पर मेघा रानी अग्रवाल एवं उमेश सिंघानिया ने निशान यात्रा में बडी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों चंदना जैन, किरण अग्रवाल, सुनील सिंह, गीता सिंह, अनीता शर्मा, रेणु सोनी, उप्पू वेणु, महादेव, मयंक शर्मा, शुभम् सोनी, अंकुर बंसल, मोहित शर्मा, लोकेश, नितिन अग्रवाल, गौरीशंकर सोनी, सोनम शर्मा, कंचन वर्मा, रीना बंसल, अरुणा शर्मा, द्रौपदी अग्रवाल, सुनीता तोष्णीवाल तथा नेहा शर्मा सहित अन्य ने योगदान दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button