कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने की गौसेवा

हैदराबाद, कार्तिक अमावस्या पर नगरद्वय की विभिन्न गौशालाओं में भक्तों ने सपरिवार गौसेवा का लाभ लिया। भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, गुड़, सब्जियां, फल व घास अर्पित करने के अलावा कबूतरों को भी दाना डाला।

गगन पहाड़ स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास

गगन पहाड़ स्थित सत्यम् शिवम् सुन्दरम् गौनिवास में कार्तिक अमावस्या के अवसर पर भक्तों ने सपरिवार गौसेवा की। भक्तों ने गायों को चारा, कुट्टी, घास, फल, गुड़, चना, सब्जियां आदि अर्पित किए। पूर्ण दिवस का चारा गौरीशंकर गुप्ता, बनवारीलाल अरुण कुमार केडिया ने अर्पित किया। गायों को चार गाड़ी हरी घास चांडक लेबोरेटरीज, दो गाड़ी घास श्रीबालाजी, इंदरमल मीनाबाई चोपड़ा, पारसीबाई रचनचंद चोपड़ा ने अर्पित की।

इसके अलावा मेसर्स रौनक इंडस्ट्री, बी.एस. गुप्ता, बंसीलाल देवी प्रसाद जायसवाल, कुमावत परिवार, धरमचंद-निर्मलकुमार, श्री आदिनाथ राजेन्द्र सूरी जैन सेवा संघ, वैजयंती डालमिया, मोतीलाल श्यामसुन्दर बाहेती, श्री बालाजी भक्त समाज, बिरदीचंद दुगड़, शोभा बाई सुरेश कुमार कोठारी, अरविन्द जाजोदिया, जीवदया प्रेमी परिवार, जनक तपाड़िया, कुसुम बेन जसवंतलाल कडकिया, आशीष कडकिया, नेहा गुप्ता-सर्वेश गुप्ता, रुशि जैन एवं परिवार, बंसीलाल गंगाबाई बजाज, गौरव कवाटरा, दुवुरी महाराज कुमार, मित्रा, पंकज गांधी द्वारा एक-एक गाड़ी घास की सेवा दी गई। आधी गाड़ी घांस की सेवा घनश्याम सूंठवाल ने की। इसी प्रकार कुट्टी लॉरी का सहयोग दादा कुशल गुरुदेवजी, प्रेमचंद गुप्ता, शिवकुमार रामदुलारी देवी बंसल परिवार ने दिया।

अमावस्या में गौशाला में सेवा देने वालो में प्रेमराज शांतिलाल गुगलिया, दीपराज मंगलचंद कटारिया, दीपक चोपड़ा, सत्यनारायण, सुधाकर रेड्डी, राजेन्द्र रेड्डी, नितिन विजय बोरा, बाबूलाल गोलेच्छा, उगमदेवी भंवरलाल चौधरी, भगवतीदेवी पृथ्वीलाल, बाबय्या रेड्डी, सूर्यकांत, लीलादेवी लालचंद, कमला भंडारी, श्यामसुन्दर लालचंद पृथ्वी मिश्रा, ओटीदेवी सोहनराज लुंकड, मीकाबाई हंसराज कोठारी, पुष्पादेवी, विक्रम कुमार कोठारी, निखिल शर्मा, अनिल कुमार जगदीश कुमाल तातेड, पुरुषोत्तम मिश्र, अंबालाल भाटी, भाना राम जाट, मंगतूराम शिवशंकर अग्रवाल परिवार, मंगतूराम श्यामसुन्दर अग्रवाल परिवार, रघुनाथमल नरेन्द्र गोयल परिवार, कैलाश मणियार, रामदेव अग्रवाल, मंगनीराम अंशुबाई बाजारी, मुकेश सुराणा, गणपतराव, मनसुखलाल नवरतन कुमार भलगट परिवार, राजाराम प्रजापत, कैलाश गेहलोत, नितिन बिश्नोई व अन्य ने सेवा प्रदान की। बड़ी संख्या में भक्तों ने कबूतरों को दाना डाला।

शिव मंदिर गौशाला

शमशेरगंज स्थित शिव मंदिर गौशाला में भी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गायों को चारा, कुट्टी, घास, सब्जियां, दाल, गुड़ आदि अर्पित किये गये। साथ ही गौ पूजन किया गया। गौ सेवा करने वालो में आनंद तिवारी, उमेश चौकड़ा, लक्ष्मी नारायण राठी, रमेश गांधी, शकुंतला राठी, मोनिका राठी, रुद्र शरण राठी, हृदय राठी, श्रेष्ठ राठी एवं अन्य शामिल रहे।

श्री स्वामी समर्थ कामधेनु गौशाला

जियागुड़ा स्थित श्री समर्थ कामधेनु गौशाला में कार्तिक अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार गौसेवा कर पुण्य लाभ लिया। गायों को हरा चारा, सब्जी आदि अर्पित किए गए। अवसर पर प्रभु दत्त महाराज, हरिकिशन मायच्छ, नथमल मायच्छ, सत्यनारायण मौसूण (पहलवान), पुरुषोत्तम अग्रवाल, पंकज वर्मा, शरद वर्मा, नितेश कुमार अग्रवाल, हंसराज बेवाल, कृष्णा बेवाल, सोनाली वर्मा, छवि एवं अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… श्री ब्यावर महिला मंडल की मासिक सभा आयोजित

श्रीकृष्ण गौसेवा ट्रस्ट अत्तापुर

अत्तापुर स्थित श्रीकृष्ण गौसेवा ट्रस्ट में कार्तिक अमावस्या पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गौसेवा का लाभ लिया। सुबह से ही भक्तों ने गायों का पूजन कर चारा, कुट्टी, गुड़, चना, दाल, सब्जियां, घास, फल आदि की सेवा प्रदान की।
इसके अलावा नगरद्वय में स्थित भाग्यनगर गौसेवा सदन (लोअर टैंकबंड), इमलीबन गौशाला, इब्राहिमपटनम स्थित श्रीगोपाल गौशाला, बालाजी नगर स्थित श्री आईजी गौशाला, कीसरा स्थित श्री जैन गौशाला, ओम शिव मंदिर गौशाला (पालमाकुल), ध्यान फाउंडेशन गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में बड़ी संख्या में भक्तों ने सपरिवार गायों की सेवा कर पुण्यार्जन किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button