केरल में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

तिरुवनंतपुरम, केरलभर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और प्रमुख मंदिरों में तड़के से ही बड़ी संख्या में लोगों का आगमन शुरू हो गया। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में व्यापक व्यवस्थाएं की गईं।

श्रीकंडेश्वरम महादेव मंदिर, चेंगकल महेश्वरम शिव पार्वती मंदिर, वडक्कुन्नाथन मंदिर, अलुवा महादेव मंदिर, वाईकॉम महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से लंबी कतारें देखी गईं, जहां श्रद्धालु विशेष पूजा और अनुष्ठानों के लिए पहुंचे। अलुवा में हजारों श्रद्धालु पेरियार नदी के तट पर विशेष पूजा के लिए इकट्ठा हुए। इसके लिए नदी किनारे अस्थायी मंच बनाए गए और अनुष्ठानों के लिए अतिरिक्त पुजारियों की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘समूह पोंकाला’ रस्म में भाग लिया

चेंगकल मंदिर में इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘समूह पोंकाला’ रस्म में भाग लिया। इस रस्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्यतः महिलाएं एक साथ बैठकर देवी या भगवान को भोग अर्पित करने के लिए विशेष प्रसाद पकाती हैं। दर्शन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संबंधित मंदिर प्राधिकरणों और देवस्वओम बोर्ड ने भीड़ प्रबंधन, चढ़ावे के अतिरिक्त काउंटर और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सहित कई इंतजाम किए।

प्रमुख मंदिरों के आसपास यातायात नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। परंपरा के अनुसार कई श्रद्धालु दिनभर व्रत रखते हैं और रातभर जागकर मंदिर परिसरों में आयोजित भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।(भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक शानदार व्यक्ति और मेरे अच्छे मित्र हैं: ट्रंप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button