धनुर्मास महोत्सव : बालिकाओं ने गोदा माता बनकर मनाया उत्सव
हैदराबाद, सीतारामबाग स्थित श्री जगन्नाथ स्वामी मठ में धनुर्मास महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। महोत्सव के तहत श्री गोदा परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने माता गोदा के रूप में वेशभूषा धारण कर भाग लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में महंत अच्युत रामानुजाचार्य अजय स्वामी ने बताया कि श्री जगन्नाथ मठ (माधवदास झीरा) के तत्वावधान में श्री जगन्नाथ मठ (माधवदास झीरा), सीताराम बाग में माता गोदा का अभिषेक, पूजा, आरती के पश्चात श्री गोदा रंगनाथ झाँकियाँ निकाली गयी। भजन-कीर्तन व प्रभात फेरी, तिरुप्पावयै गायन एवं दैनिक आराधना के पश्चात गोदा माता एवं रंगनाथ भगवान का 100 किलो पुष्पों के साथ अर्चना की गयी।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ 10 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार के प्रायोजक प्राणी मित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउंडेशन व लव फॉर काऊ फाउंडेशन थे। महंत अच्युत रामानुजाचार्य ने कहा कि धनुर्मास महोत्सव आगामी 26 जनवरी तक भव्य रूप से श्री जगन्नाथ मठ में मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें… माहेश्वरी समाज ने बलकमपेट में किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ
महोत्सव में प्रमुख अतिथियों और ट्रस्ट सदस्यों की उपस्थिति रही
अवसर पर श्रीगोपाल सोनी, अर्जुनलाल अग्रवाल, लव फॉर काऊ फाउंडेशन के ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, गोविन्द इन्नानी, गोपाल काकड़ा, विष्णु कड़ेल, आशीष काकड़ा, मुरलीधर गुप्ता, नरसिंहदास कासट, गोर्वधन राठी, जगदीश लोया, सुरेश बियानी, अशोक बंग, गोकुलदास सोनी, आशीष सोनी, कमल कांकाणी, संतोष कांकाणी, नितिन शर्मा, ओमप्रकाश मूंदड़ा, विष्णु अग्रवाल, महावीर प्रसाद शर्मा, विनोद बजाज, प्रमोद लोया, सौरव लोया, शैलेश सोनी, चंपालाल जाजू, राहुल अवस्थी, नरेज रमेश दाहिमा, पप्पु पाटिल, दामोदर मूंदड़ा, जगदीश लोया, रमेश मोदानी, सागर दाहिमा व रूपेश काकड़ा उपस्थित थे।
अवसर पर राजू वर्मा, जितेन्द्र अवस्थी, दुर्गाप्रसाद दुबे, आलोक तिवारी, आलोक शुक्ला, रामभरोसे ग्रुप, बाल मित्र सेवा समिति, देवी स्वीकृति रामानुजाचार्य, सरस्वतीदेवी राठी, कान्ता अग्रवाल, मधुबाला उपाध्याय, निर्मला सोनी, सत्यकला बंग, सरोज गोयल, सपना शर्मा, सरोज अग्रवाल, सुनीता चौधरी, पूनम, शोभा सारड़ा, हेमलता पाठक, मीना विश्वनाथ, रेखा लोया, मोनी दुबे, मंगला मूंदड़ा, वंदना दाहिमा, स्वीटी तीवारी, सुमन गोयल, रेखा अग्रवाल, उर्मिला रमेश मोदानी, सरला मूंदड़ा, भवानी परमार एवं जगन्नाथ मठ परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



