धनुष निभाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका

हैदराबाद: मिसाइल मैन भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर फिल्म का निर्माण किया जाएगा। प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक के किरदार के लिए लोकप्रिय तमिल अभिनेता धनुष को चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे।

कान फिल्म मार्केट में ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ फिल्म की घोषणा की गई। बुधवार को फिल्म निर्माताओं में से एक अभिषेकअग्रवाल ने हिंदी मिलाप को बताया कि कान्स फिल्मोत्सव के दौरान इस फिल्म के निर्माण की घोषणा उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए धनुष की सहमति मिल गयी है और दूसरे अभिनेताओं काे नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।

कलाम’ का पहला पोस्टर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ रिलीज

धनुष ने फिल्म का पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, “ऐसे प्रेरणादायक और महान व्यक्तित्व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सर का किरदार निभाना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।” तेज नारायण अग्रवाल एवं टी सिरीज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार तथा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के अभिषेक अग्रवाल और अनिल सुंकारा कर रहे हैं।

‘तान्हाजी’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्मों के लिए पहचान पाने वाले ओम राउत ने भी अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक… एक महान यात्रा की शुरुआत। भारत के मिसाइल मैन अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।” पिछले पोस्ट में निर्देशक ने कहा था कि वह कान फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 78वें कान फिल्म समारोह का समापन शनिवार को होगा।

यह भी पढ़ेंअमित शाह ने की गुजरात में 146 करोड़ की विकास परियोजनाएँ शुरू

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button