धूलपेट गणेश विसर्जन समारोह आयोजित

हैदराबाद, लोध क्षत्रिय सदर पंचायत द्वारा गठित गणेश विसर्जन समिति के तत्वावधान में गणेश विसर्जन समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणेश भक्तों, गणेश पंडाल संचालकों ने भाग लिया। धूलपेट के सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन में स्थापित स्वागत मंच से लोध क्षत्रिय सदर पंचायत के संचालक महेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक है।

यह हमारे समाज में एकता, सौहार्द्र और भाईचारे को मजबूत करने वाला पर्व है। हर साल इसे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से शादी विवाह के कार्यों में फिजूल खर्च रोकने की अपील करते हुए वही पैसा बच्चों की पढ़ाई या व्यापार में लगाने की विनती की। उन्होंने कहा कि समस्त समाज मूर्ति कलाकार भाइयों के साथ हमेशा की तरह खड़ा है। व्यक्तिगत तौर पर प्लास्टर ऑफ पेरिस के मामले को हैदराबाद उच्च न्यायालय में देखा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से धूलपेट पुनर्वास योजना के तहत मूर्ति कलाकारों को काम ब्याज पर पैसा आवंटित करने की माँग करते हुए गणेश बनाने के लिए नगर के सीमांत क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने का अपील की।

गोशामहल पार्षद पी. लाल सिंह ने कहा कि धूलपेट में रजाकारों के समय भी गणेश उत्सव का आयोजन होता था। धूलपेट के योद्धाओं ने कभी धर्म के साथ समझौता नहीं किया। हैदराबाद मुक्ति संग्राम में गणेश उत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज भी यह पर्व राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गणेश विसर्जन समिति के सदस्यों का आभार जताया।

गणेश विसर्जन समारोह में सामाजिक एकता का उत्सव

मंगलहाट पार्षद एम. शशिकला ने कहा कि गणेश उत्सव केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता को प्रबल करने वाला उत्सव है। इस वर्ष का विसर्जन समारोह पूरी तरह से सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ, जो सामूहिक प्रयास और प्रशासनिक सहयोग का उदाहरण है। गणेश विसर्जन समिति के संयोजक सोमराज सिंह ने मंच संचालन करते हुए पुलिस प्रशासन, जीएचएमसी का आभार जताया।

साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वालों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। अवसर पर लोध क्षत्रिय सदर पंचायत के पदाधिकारी राजेश सिंह, योगेश सिंह, देवी सिंह पहलवान, बलदेव सिंह, शैलेंद्र सिंह, युद्धवीर सिंह, शिवा सिंह, शैलेंद्र सिंह, बी. राजा सिंह, अंगद सिंह, पूर्व पार्षद डी. अनिल सिंह, पूर्व पार्षद जी. मुकेश सिंह, पूर्व पार्षद परमेश्वरी सिंह, पूर्व संचालक रामराज सिंह, देशराजन सिंह, बद्रीनाथ सिंह, ठाकुर गोपाल सिंह, भाजपा नेता लड्डू यादव, किशोर नगरकर व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में संयोजक सोमराज सिंह, उप-संयोजक नरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, कन्हैया सिंह, विक्रमजीत सिंह, अमरदीप सिंह, सचिन सिंह पहलवान, दिव्यांग सिंह जमेदार, एच. रविंदर सिंह, विशेष सिंह (जिम्मी), संतोष सिंह की अहम भूमिका रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button