‘धुरंधर: द रिवेंज’ ‘बेहतरीन ढंग से बनाई गई फिल्म’: महेश बाबू

Ad

नई दिल्ली, साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार फिल्म बताया। साथ ही आदित्य धर के डायरेक्शन, रणवीर सिंह और आर माधवन की एक्टिंग और फिल्म के म्यूजिक की सराहना की।

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’

महेश बाबू का ट्वीट।

वहीं, आदित्य धर ने महेश बाबू के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘आपके शब्दों के लिए आभारी हूं, महेश गरु। धुरंधर (द रिवेंज) को इतने प्यार और अपनापन देने के लिए धन्यवाद।’

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button