दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा ‘होली के रंग अपनों के संग’ महोत्सव आयोजित

हैदराबाद, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समर्पण के तत्वावधान में होली के रंग अपनों के संग कार्यक्रम होटल तारा इंटरनेशनल, सिद्दिअंबर बाजार में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष प्रवीण पांड्या ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्लन कर किया गया। तत्पश्चात मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

दिगंबर जैन होली कार्यक्रम में फूलों की होली और सांस्कृतिक रंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयेश शाह (तारा इंटरनेशनल), सम्माननीय अतिथि श्री दिगंबर जैन संस्था के अध्यक्ष सुरेश काला, मंत्री विनोद बज, समाजसेवी रमेश कुमार बंग, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के क्षेत्रीय तेलंगाना चैयरमैन सुरेंद्रमल ठोलिया, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप हैदराबाद के अध्यक्ष विनय गंगवाल, श्री इंद्रपुरी महिला मंडल की अध्यक्ष छाया लोहाड़े, मंत्री ममता बड़जात्या, दिगंबर जैन समाज के पूर्व मंत्री राजेश पाटनी, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष लोहाड़े, पंकज छाबड़ा, महावीर चादुवाड़, श्री जैन सेवा संघ के महामंत्री विमल मुथा, पूर्व मंत्री अशोक मुथा, पदाधिकारी, भगवान महावीर जनकल्याणक महोत्सव के प्रधान संयोजक, कार्यकारिणी सदस्य, श्री हरि ओम सेवा संघ के पदाधिकारी, जयेश शाह मित्र मंडल के सदस्य, आनंद वर्मा (भावेश ऐड्स) व अन्य सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें… महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए मार्गदर्शक की शुरुआत

कार्यक्रम के लिए प्रमुख प्रायोजकों और सहयोगियों का योगदान

कार्यक्रम में स्थान, अल्पाहार, पुरस्कार प्रायोजक जयेश बुलबुल सहिया निवान शाह परिवार, कार्यक्रम सहयोगी बाबूलाल अजय कुमार विजय कुमार ठोलिया परिवार, उल्लासचंद सुशील कुमार अनिल कुमार विजय कुमार बाकलीवाल परिवार, जयकुमार सचिन कुमार बज परिवार, श्री पारसनाथ टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड, संजूड्राली ठोलिया परिवार ने सहयोग प्रदान किया। सभी का सोशल ग्रुप की ओर से सम्मान किया गया।

अवसर पर अंजलि एवं टीम ने होली के गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कपल डांस, बच्चों के लिए सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान फूलों की होली का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण पांड्या, मंत्री सत्येंद्र जैन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र गांधी, विजय कासलीवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button