आंध्र प्रदेश के युवक के खुलासे के बाद डिजिटल जिहाद चलाने वाला गिरफ्तार

जोधपुर, जोधपुर शहर से आतंकवाद के डिजिटल नेटवर्क का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईएसआईएस से जुड़े एक कथित हैंडलर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय जीशान के रूप में हुई है, जो शहर के नई सड़क इलाके का निवासी है।

इस पूरे मामले ने यह साफ कर दिया है कि आतंकी संगठन अब पारंपरिक तरीकों के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम के अनुसार, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हाल ही में आईएसआईएस से जुड़े एक युवक की गिरफ्तारी हुई थी।

पूछताछ के दौरान उस आरोपी ने जोधपुर निवासी जीशान का नाम उजागर किया। इसी इनपुट के आधार पर विजयवाड़ा पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त टीम ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में दबिश देकर जीशान को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को चरमपंथ की ओर ले जाने वाला सक्रिय

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी गतिविधियों में सक्रिय था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जीशान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन ग्रुप्स के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े वीडियो और कंटेंट शेयर करता था। उसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रभावित करना और उन्हें धीरे-धीरे चरमपंथ की ओर धकेलना था।

जीशान जिस ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ा था, वहां नियमित रूप से आईएसआईएस से प्रेरित सामग्री अपलोड और प्रसारित की जाती थी। इस ग्रुप में जुड़े लोगों को खास तरीके से टारगेट कर मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी। गिरफ्तारी से पहले जीशान ने अपने मोबाइल फोन से कई अहम वीडियो और चैट्स डिलीट कर दिए थे, ताकि वह सबूत मिटा सके।

यह भी पढ़े : झारखंड : मुख्यमंत्री के पोस्टर मामले में झामुमो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

हालांकि, पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने तकनीकी सहायता से इन डिलीट किए गए डेटा को रिकवर कर लिया। रिकवर की गई सामग्री में कई ऐसे वीडियो और मैसेज मिले हैं, जो उसकी गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि करते हैं। साथ ही उसके कुछ संदिग्ध संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी अब गहन जांच की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button