‘दिल की बात महावीर के साथ’ कार्यक्रम 31 मार्च को
हैदराबाद, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के अवसर पर श्री जैन सेवा संघ हैदराबाद के तत्वावधान में जिनशासन सोशल आर्गनाइजेशन त्रयनगर हैदराबाद द्वारा दिल की बात महावीर के साथ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार, 31 मार्च को शाम 7 बजे से नुमाइश मैदान प्रांगण में किया जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के पोस्टर व बैनर का विमोचन संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा, पूर्व अध्यक्ष एवं मार्गदर्शक मण्डल के चेयरमैन योगेश कुमार सिंघी, महामंत्री विमलचंद मुथा, सहमंत्री योगेश सोनी, महोत्सव प्रधान संयोजक सुनील कावडिया, दिलीप भण्डारी, दिलीप सेठिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भण्डारी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार मखाना, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, पूर्व महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा द्वारा सम्पन्न हुआ। अवसर पर जसराज श्रीश्रीमाल, निर्मल सिंघवी, गौतमचंद गुगलिया, अमृत कुमार जैन, शिवराज सोनी, योगेश कुमार खर गांधी, सभी कार्यकारिणी सदस्यगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… सांस्कृतिक कार्यक्रम व तंबोला में राजस्थानी महिलाओं की भागीदारी
भक्ति संगीत संध्या में खूश्बू कुमभट (राजस्थान), देवेश जैन (इंदौर), खुशी कठोतिया भजन की प्रस्तुति देंगे। सभी से कार्यक्रम में सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित पधारने का आग्रह किया गया है। प्रचार सामग्री विमोचन के अवसर पर जिनशासन सोशल ऑर्गनाइजेशन त्रयनगर हैदराबाद के रोहित कुमार मुथा, दिलीप सुराणा, प्रवीण हिंगड, संदीप कोचेटा, रितेश कुमार मुथा, अमित श्रीश्रीमाल, निखिल आंचलिया, निखिल सुराणा, सोमेश मखाना, अर्पित तातेड़, अरिहंत नाबरिया, मनीष कावड़िया, सौरभ रूणवाल, अनिल नाबेडा, नितेश संचेती, संदीप लुंकड़, अरिहंत बोरा, राकेश कोठारी, आशीष मखाना, निमेश लोढा, दिलीप बोरा, राहुल सिंघवी, महावीर राखेचा, राहुल कोठारी, गौरव रूणवाल, प्रवीण पोकरणा, मनीष हिंगड़, मुकेश मुथा, पवन नाहर, संदीप सिंघवी, राकेश ओस्तवाल, विपुल नाबेड़ा उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





