परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय ने मनाया स्थापना दिवस

हैदराबाद, परमाणु ऊर्जा विभाग (प.ऊ.वि.) की संघटक इकाई परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय (प.ख.नि.) ने आज 76वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया। कार्यक्रम बेगमपेट स्थित मुख्यालय में आयोजित हुआ, जबकि नई दिल्ली, बेंगलुरू, जमशेदपुर, शिलांग, जयपुर, नागपुर और चेर्लापल्ली (हैदराबाद) के सात क्षेत्रीय केंद्रों तथा तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम और कोलकाता के तीन अनुभागीय कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य कार्यक्रम हैदराबाद स्थित डॉ. होमी जे. भाभा सभागार में संपन्न हुआ। अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में के.एन. व्यास, होमी भाभा चेयर प्रोफेसर एवं पूर्व अध्यक्ष, परमाणु ऊर्जा आयोग और सचिव, प.ऊ.वि., विशिष्ट अतिथि के रूप में भा. सरवणन, पूर्व निदेशक, प.ख.नि., एल.के. नंदा, पूर्व निदेशक, प.ख.नि., निदेशक धीरज पांडे, अपर निदेशक प्रेम कुमार शर्मा तथा प.ख.नि. के अनेक सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। निदेशक धीरज पांडे ने स्वागत भाषण में प.ख.नि. की वर्ष भर की उपलब्धियों, विशेष रूप से विकसित भारत-2047 के तहत परमाणु ऊर्जा मिशन और राष्ट्रीय क्रिटिकल खनिज मिशन में योगदान को रेखांकित किया। ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से स्थापना के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों की झलक दिखाई गई। भा. सरवणन ने निदेशालय की बुनियाद रखने वाले वरिष्ठ भूवैज्ञानिकों के योगदान को रेखांकित किया।

यह भी पढ़ें… दीपाशिखा ने मनाया 61वाँ संस्थापना दिवस

के.एन. व्यास ने निदेशालय को बधाई देते हुए लिथियम, बेरिलियम, नायोबियम-टैंटलम एवं विरल मृदा तत्वों के अन्वेषण में एएमडी की विविध क्षमताओं की सराहना की। उन्होंने हाई ग्रेड यूरेनियम के निरंतर अन्वेषण की आवश्यकता पर बल देते हुए प.ऊ.वि. की सहयोगी अनुसंधान योजनाओं के तहत एएमडी की क्षमता विस्तार की सलाह दी। प्रेम कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button