लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भागवत महापुराण के संबंध में हुई चर्चा

हैदराबाद, श्री जगन्नाथ स्वामी मठ सीतारामबाग में मठाधिपति अच्युत रामानुजाचार्य की निश्रा में अधिक मास में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण के आयोजन के संबंध में विशेष बैठक सम्पन्न हुई। यहाँ श्री जगन्नाथ स्वामी मठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीनिवास रामानुज व्रतधर जीयर स्वामी के आशीर्वाद से विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में श्री जगन्नाथ स्वामी मठ सीतारामबाग के महंत अच्युत रामानुजाचार्य, लव फॉर काऊ फाउण्डेशन के चेयरमैन जसमत पटेल, समाजसेवी मेघराज अग्रवाल, परामर्शदाता श्रीगोपाल सोनी, प्राणी मित्र रमेश जागीरदार मेमोरियल फाउण्डेशन के संस्थापक रिद्धीश जागीरदार, बद्रीनाथ मंदिर मेड़चल की निशा करकरी व प्रकाश करकरी, आलोक तिवारी, जितेन्द्र अवस्थी, भरत भट्ट, सत्यनारायण शाडीवल, पवन मडाडिया, रामाकृष्ण अडंकी, नन्दुर खण्डेलवाल, राहुल अवस्थी, दुर्गाप्रसाद दुबे, ओमप्रकाश मुंदडा, सुरेश अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, चक्रवर्ती दिव्यारमणा, गलीदेवी, अरुणा त्रिवेदी, स्वीटी तिवारी, मधुबाला उपाध्याय, पूनम बाई, कान्ता अग्रवाल, रेणुका सोनी, स्वीकृति रामानुजाचार्य आदि ने भाग लिया।

सुख-शांति व सौभाग्य के दाता लक्ष्मीनारायण भगवान

अवसर पर अच्युत रामानुजाचार्य ने बताया कि कलियुग में मनुष्यों द्वारा जाने-अनजाने कोई न कोई पाप कर्म तो हो ही जाया करते हैं। ऐसे ही कुछ पाप पूर्व जन्मों में भी हुए होंगे, जिसके कारण इस जीवन में दुःख और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। धन का अपव्यय, धन के बिना दुःख, परिवार को सही ढंग से न चला पाना, शुभ मंगल सौभाग्य की प्राप्ति न होना आदि दुःखों का सामना करना पड़ता है।

जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और धन प्रदाता माँ लक्ष्मी और श्री लक्ष्मीनारायण भगवान ही हैं। श्रीगोपाल सोनी ने कहा कि अधिक मास जैसा मास, गंगा जैसा तीर्थ, वेदों जैसा शास्त्र एवं अन्नदान जैसा कोई दान नहीं है। पुरुषोत्तम मास जप, तप, दान, यज्ञ, पूजा, पाठ, भागवत पारायण एवं अपनी इच्छा से तन-मन-धन से गो सेवा आदि के लिए अति पावन है और श्री लक्ष्मीनारायण भगवान प्रसन्न होकर जीव के सारे दुःखों का अन्त कर स्वयं भक्त के घर वास करने आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें… भगवान को जानना ज्ञान और प्राप्त करना विज्ञान : जयाकिशोरीजी

अधिक मास में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ व भागवत आयोजन की घोषणा

जसमत पटेल ने कहा कि भाग्यनगर की धरा पर अधिक मास में माँ लक्ष्मी व श्री लक्ष्मीनारायण भगवान को प्रसन्न कर आप अपने जीवन को आनन्दमय बनायें। मेघराज अग्रवाल ने कहा कि श्री श्री श्री त्रिदण्डी व्रतधर रामानुज जीयर स्वामी के आशीर्वाद एवं श्री जगन्नाथ स्वामी मठ सीतारामबाग के अच्युत रामानुजाचार्य के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में सर्वजन हिताय के संकल्प के साथ 18 मई 2026 से प्रारंभ होकर 26 मई 2026 तक श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं 108 श्रीमद् भागवत पाठ पारायण, 18 पुराणों पर व्याख्यान का आयोजन श्री जगन्नाथ मठ सीतारामबाग भाग्यनगर में होगा।

प्रचार प्रसार संयोजक रिद्धीश जागीरदार ने बताया कि यज्ञ सेवा प्रति जोड़ी यजमान (दैनिक), प्रति जोड़ी यजमान (7 दिन), प्रति कुण्ड यजमान (7 दिन), 1 टिन शुद्ध घी सेवा, पुष्प सेवा (1 दिन), फल सेवा (1 दिन), प्रति यज्ञ मण्डप यजमान, ब्राह्मण वरण यजमान (यज्ञ), यज्ञ सेवक वस्त्र सेवा यजमान, यज्ञ (विज्ञापन) प्रायोजक प्रतिदिन, भागवत सेवा श्रीमद् भागवत पारायण यजमान (ब्राह्मण दक्षिणा, पुस्तक, आचमनी, माला, आसन), फल सेवा (1 दिन), पुष्प सेवा (1 दिन), कलश यात्रा सेवा, अन्य सेवाएँ, महाप्रसाद सेवा व अन्नदान (दैनिक/9 दिवसीय), चाय सेवा, दूध सेवा, जल सेवा, किराणा सेवा, यज्ञ सामग्री सेवा, ब्राह्मण भोज सेवा, स्मृति चिह्न सेवा, स्टेज बैकड्रॉप सेवा, कमान सेवा, विज्ञापन सेवा, प्रचार सामग्री – पॉम्पेट, बैनर, टीवी विज्ञापन आदि में लाभ लेकर आप अपना जीवन धन्य बना सकते हैं।

अबतक कई परिवारों ने यजमान के रूप में अपने नाम लिखवाये हैं, श्रीमद् भागवत पारायण में पोथी यजमान, प्रतिदिन यजमान, सहयजमान एवं मुख्य यजमान आदि विभिन्न रूप से पहले आओ पहले पाओ के रूप में भाग ले सकेंगे। नाम लिखाने के इच्छुक मठ के कार्यालय या संयोजकगण से सम्पर्क करें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button