महेश बैंक चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से कराने पर जिलाधीश सम्मानित

हैदराबाद, केंद्रीय सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में बहु-राज्य सहकारी समितियों के चुनावों में पारदर्शिता और सुचिता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, सहकारी मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं सेन्ट्रल रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन आनन्द कुमार झा, सहकारी चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आर.के. गुप्ता, सदस्य मोनिका खन्ना (संयुक्त रजिस्ट्रार, सीआरसीएस) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा सरकारी सिद्धांतों का संवर्धन, सहकारी चुनाव प्राधिकरण की भूमिका, सहकारी चुनाव प्राधिकरण द्वारा चुनाव का संचालन, रिटर्निंग आफिसर की भूमिका, सुधार/आगे का रास्ता, सक्रिय सदस्यों (मतदाता सदस्यों) की पहचान, निर्विरोध चुनावों के आयाम आदि विषय पर दो तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें… माथुर वैश्य क्लब में होली मिलन समारोह में रंगों और गीतों का उत्सव

ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से चुनाव की चुनौतियाँ साझा की गई

हैदराबाद जिला कलेक्टर एवं आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड के चुनावों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी दासरी हरिचंदना ने जिला राजस्व अधिकारी वेंकटाचार्य तथा प्रसन्ना कुमारी के साथ सम्मेलन में भाग लिया। अवसर पर दासरी हरिचंदना ने महेश बैंक के चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में आई चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महेश बैंक चुनावों पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने दक्षिण भारत के प्रमुख सहकारी बैंक महेश बैंक के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर हैदराबाद जिलाधीश दासरी हरिचंदना की सराहना की। उन्होंने हैदराबाद जिला कलेक्टर एवं महेश बैंक चुनावों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी दासरी हरिचंदना को महेश बैंक के चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सम्मानित किया।

केन्द्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए महेश बैंक के चुनाव एक मानक (बेंचमार्क) के रूप में देखे जा सकते हैं। सम्मेलन में महेश बैंक के चेयरमैन सीए मुरली मनोहर पलोड तथा वाइस चेयरमैन गोविंद नारायण राठी उपस्थित थे। उन्होंने बैंक के चुनावों के सफल संचालन के लिए सम्मानित होने पर दासरी हरिचंदना को बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button