श्री श्याम बाबा की दिव्य कथा अत्तापुर में 27 फरवरी से

हैदराबाद, श्री श्याम बाबा की दिव्य कथा 27 फरवरी से 1 मार्च तक अत्तापुर में आयोजित होगी, जिसके संबंध में बैठक का आयोजन श्री राम मंदिर, रामबाग, अत्तापुर में किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में लक्ष्मीकांत व्यास ने बताया कि बैठक में कथा के आयोजन संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गयी। 23 फरवरी को प्रात 9 बजे कथा स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। कलश एवं निशान यात्रा मध्याह्न 12.15 बजे श्री राम मंदिर, रामबाग से प्रारंभ होकर हुडा कॉलोनी, शिवाजी नगर एवं विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल चिन्ना अनंतगिरी शिवालय, रामबाग, अत्तापुर पहुँचेगी।

कलश एवं निशान, बाबा के छप्पन भोग में भाग लेने के इच्छुक 23 फरवरी को शाम 5 बजे तक श्री खाटू श्याम परिवार के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं। बाबा श्री श्याम के दरबार में अपनी अर्जी लगवाने के इच्छुक भक्त भी संपर्क कर सकते हैं। अर्जी कथा स्थल पर भी उपलब्ध रहेगी। संस्था के स्टाल पर संपर्क कर अर्जी प्राप्त कर सकते हैं। कथा स्थल पर बाबा श्री खाटू श्याम की ज्योत, दिवय दरबार, झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा, जिसके दर्शन कि लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। कथा का रसपान पवन गुरुजी करवायेंगे। कथा स्थली पर नित्य प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में होगा विमलसागर सूरीश्वरजी का चातुर्मास

बैठक में सुरेश कुमार मोदी, रमेश कुमार लद्दड़, श्रीगोपाल सारडा, रामदेव राठी, रोहित इन्नानी, मनमोहन काबरा, चंद्रप्रकाश बंग, प्रह्लाद सारडा, नर्सिंग सारडा, श्रीकांत मित्तल, सुनील काबरा, महेश कुमार शर्मा, गिरिराज काबरा, संजय गुप्ता, बिनोद सारडा, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल, प्रेम तोष्नीवाल, जुगल किशोर कलंत्री, लक्ष्मीकांत व्यास, जयश्री काराब, ज्योति सारडा, प्रीति बंग, तारा कलंत्री, रेखा लद्दड, संतोष राठी, अल्का दाधीच एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button