तलाक और शराब की लत : हैदराबाद में दो आत्महत्याएँ
हैदराबाद, कमाटीपुरा और कुलसुमपुरा थाना परिधि में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। कामाटीपुरा पुलिस के अनुसार, भवानी नगर कॉलोनी, मुरलीनगर निवासी राजेन्द्रप्रसाद का पुत्र कौशल सुरेश कुमार (39) रैपिडो राइडर के रूप में कार्यरत था।
वर्ष 2021 के दौरान उसका स्वप्ना से विवाह हुआ और झगड़ों के चलते वर्ष 2023 के दौरान उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद से वह अकेले रह रहा था। पत्नी के तलाक देने के कारण मानसिक तनाव के कारण सुरेश कुमार ने कल फाँसी लगा ली।
एक अन्य घटना में कुलसुमपुरा पुलिस ने बताया कि एमसीएच कॉलोनी, जियागुड़ा निवासी एम. अशोक (65) जियागुड़ा स्लाटर हाउस में नौकरी करता था। उसे शराब पीने की लत थी और इस लत के चलते उसने गत 29 मार्च को एसिड पी लिया था। उसे उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवया गया, जहाँ उपचार के दौरान कल रात उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े: प्रेम प्रसंग को लेकर प्रताड़ित युवती ने की आत्महत्या
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



