मंचीरियाल अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट के मामले में 3 गिरफ़्तार
मंचीरियाल, मंचीरियाल के सरकारी अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया।
तिलकनगर के जी. पवन तेज, जी. संपत और जी. विग्नेश 29 जनवरी को अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान वे शराब के नशे में थे और किसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी डॉक्टर डॉ. जयप्रकाश से बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे।
यह भी पढ़े: हैदराबाद : चार सदस्यों का गिरोह गिरफ़्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



