केबीआर पार्क में फिर शुरू होगा कुत्तों को दत्तक लेने का कार्यक्रम

हैदराबाद, विभिन्न गतिविधियों के कारण कुछ दिन के लिए रुका हुआ देशी कुत्तों को दत्तक लेने का कार्यक्रम शनिवार, 14 फरवरी को फिर शुरू होगा।

जीएचएमसी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जीएचएमसी द्वारा केबीआर पार्क, जुबली हिल्स में प्रात 8 बजे से इंडी पपीज़ एडॉप्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल एवं महिला कल्याण मंत्री सीताक्का, मंत्री कोंडा सुरेखा तथा राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी विशेष रूप से भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि जीएचएमसी बीते कुछ महीनों से आवारा कुत्तों की समस्या के एक हल के रूप में देशी कुत्तों के बच्चों को अपनाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।  

यह भी पढ़ें… बच्चों में कीड़े-मुक्ति हेतु राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button