डॉमिसिल जर्मनी ने हैदराबाद में पेश किया सिग्नेचर कलेक्शन

हैदराबाद , जर्मनी की फ़र्नीचर ब्रांड डॉमिसिल जर्मनी ने अपने सिग्नेचर सोफा कलेक्शन को क्वाड्रो लिविंग हैदराबाद में लॉन्च किया है। आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इन सोफा में आराम, शिल्पकला और व्यक्तिगत पसंद के अनुरूप डिज़ाइन का अनोखा संगम है।

कलेक्शन में हर सोफा लेदर और फ़ैब्रिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। ग्राहकों के लिए 30 से अधिक लेदर और 75 से अधिक कपड़े की  विविध रंगीन विकल्प दिया गया है, जिससे वे अपने घर की सजावट को त्योहारों के अनुरूप और भी खास बना सकते हैं।

कलेक्शन में कुबो, बिलबाओ, आर्डेआ, बेली, बूमरैंग, सिरियस और बैस्क्ट जैसे आधुनिक और आरामदायक मॉडल शामिल हैं, जिनमें वायरलेस चार्जिंग, रिक्लाइनिंग पोज़िशन और कस्टमाइजेशन जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button