जिम्मेदारी न भूलें डॉक्टर : रेवंत

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद जीवन विज्ञान, फार्मा और स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित क्षेत्रों में नवाचार के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। हमारी सरकार लोगों के स्वास्थ्य देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आज शाम मादापुर स्थित एचआईसीसी में इंटरनेशनल कार्डियोलॉजी रिसर्च एंड ट्रेनिंग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित फेलो इंडिया सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी दुनिया को बहुत तेजी से बदल रही है। वर्तमान में स्वास्थ्य सेवा क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य प्रौद्योगिकियों के साथ उच्च प्रौद्योगिकी से जुड़ी हुई है। यही कारण है कि डॉक्टरों को समय-समय पर नवीनतम तकनीक के साथ खुद को उन्नत करना अनिवार्य है। सीएम ने आगे कहा कि वह एमबीबीएस डॉक्टर नहीं हैं, बल्कि एक सामाजिक डॉक्टर हैं।

डॉक्टरों से सीखते रहने और समाज की सेवा का आह्वान

सामाजिक विकारों को ठीक करने की जिम्मेदारी उन पर है। उन्होंने कहा कि देश भर से और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के 500 से अधिक युवा हृदय रोग विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। आप सभी सफल हृदय रोग विशेषज्ञ है। फिर भी आप इस सम्मेलन में समय-समय पर अपने ज्ञान को उन्नत करने और कौशल विकसित करने के लिए आए। यह एक अच्छी बात है। सबसे बड़ी सफलता का रहस्य लगातार सीखना है।

अगर हम नई चीजों को जानना और विशेषज्ञता हासिल करना बंद कर देते हैं, तो यह हमारे करियर को समाप्त करने जैसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लोग डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं बन पाते है। समाज में डॉक्टरों की एक अलग पहचान है। लोगों को पूरा विश्वास रहता है कि डॉक्टर जीवन बचाएंगे। उन्होंने डॉक्टरों को लोगों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को कभी नहीं भूलने की सलाह दी।

हृदय रोग रोकथाम और बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर जोर

रेवंत रेड्डी ने कहा कि जनता के हित में सरकारी नीतियों को और बेहतर बनाने के लिए आपके जैसे डॉक्टरों के साथ काम करने के लिए हमेशा हमारी सरकार तैयार रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में कई लोग हृदय रोगों से अपनी जान गंवा रहे है। उन्होंने डॉक्टरों से समाज में हृदय रोगों को रोकने के मिशन में शामिल होने का आह्वान किया।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर आप छात्रों को सीपीआर सिखाने के लिए आगे आते है, तो आप कई लोगों की जान बचा सकते है। कई बार हम रोकथाम के बारे में लापरवाही बरतते हैं। अगर हम लोगों को शिक्षित कर सकते है तो समाज को लाभ होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह आप सभी से स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता के बारे में काम करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हम स्वास्थ्य सेवा में विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ बनें और हर एक डॉक्टर सबसे अच्छा डॉक्टर बनने की कोशिश करे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button