तेलंगाना में डबल इंजन सरकार से होगी प्रगति : एपी भाजपा अध्यक्ष

Ad

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आंध्र प्रदेश अध्यक्ष पी.वी.एन. माधव ने कहा कि आंध्र प्रदेश में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार बुलेट ट्रेन की भांति दौड़ रही है, उसी प्रकार तेलंगाना में भी डबल इंजन सरकार बनेगी तो प्रगति की दौड में यह राज्य शामिल होगा। जुबली हिल्स उप चुनाव प्रचार में भाग लेने भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन पहुंचे आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पी.वी. एन. माधव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव से आज शिष्टाचार भेंट कर दोनों तेलुगु राज्यों की पार्टी के संस्थागत विषयों व राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा की।

बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए एपी अध्यक्ष ने कहा कि आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व की डबल इंजन सरकार जबरदस्त काम कर रही है जिसके चलते केवल एक वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश एपी में आया है। उन्होंने कहा कि एपी के मंत्री नारा लोकेश ने खुद कहा है कि एपी में डबल इंजन सरकार बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्य तेलुगु भाषियों की दो आँखें हैं और दोनों को मिलकर राज्यों के विकास हेतु काम करना होगा।

Ad

तेलंगाना में भाजपा की डबल इंजन सरकार की जरूरत

इसके लिए तेलंगाना में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है। अध्यक्ष ने कहा कि एपी में हाल के समय गूगल ने देश का सबसे बड़ा एफडीआई बनते हुए 15 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जाता है। उन्होंने जुबली हिल्स उप चुनाव में भाजपा की जीत के प्रचार हेतु आने की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंध्रेश्वरी देवी भी प्रचार में भाग लेने आएंगी।

एपी अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना आने के बाद मधुर स्मृतियां स्मरण होने लगी है क्योंकि संयुक्त आंध्र प्रदेश के दौरान उनके (माधव के) पिता पी.वी. चलपति राव ने भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था। इसके अलावा वे (माधव) भी भाजयुमो से लेकर अनेक पदों पर रहकर भाजपा के इस कार्यालय में कार्य करते रहे हैं। अवसर पर आंध्र प्रदेश के जम्मलमडुगू भाजपा विधायक आदिनारायण, एपी मुख्य आधिकारिक प्रवक्ता जयप्रकाश, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बसवा लक्ष्मीनरसय्या आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button