डबल इंजन सरकार के दावे खोखले : राहुल

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्यौहारों के मौसम में कई रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ होने को लेकर शनिवार को केंद्र और बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गबंधन (राजग) सरकारों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले साबित हुए हैं। गांधी ने यह सवाल भी किया कि 12,000 स्पेशल ट्रेन कहाँ हैं?
रेल मंत्रालय ने एक अक्तूबर से 30 नवंबर, 2025 तक निर्धारित 12,011 रेल यात्राओं (रेलगाड़ियों के फेरों) की सूची पिछले दिनों जारी की थी। इसमें बताया गया था कि त्यौहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए देश के विभिन्न स्थानों से प्रतिदिन औसतन 196 विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जा रही हैं। अब तक एक दिन में संचालित विशेष रेलगाड़ियों की सबसे अधिक संख्या 18 अक्तूबर को लगभग 280 थी, जबकि सबसे कम आ अक्तूबर को लगभग 166 थी।
त्यौहारों में बिहार ट्रेनों में भीड़ पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने कुछ रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ से जुड़े वीडियो साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि त्यौहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गाँव का अपनापन, लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें सास भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है।

कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं – लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। कांग्रेस नेता गांधी ने सवाल किया कि कहाँ हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?
यह भी पढ़े : कोलंबिया विश्वविद्यालय में राहुल गांधी: भारत के लोकतंत्र पर हमला
राहुल गांधी ने कहा कि अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं, राजग की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





