हैदराबाद उत्तर आरआरआर की डीपीआर तैयार : नितिन गडकरी

हैदराबाद, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हैदराबाद क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) के उत्तरी क्षेत्र की 162 किलोमीटर लंबे हिस्से की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। लोकसभा में भाजपा सांसद ईटेला राजेंद्र द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में नितिन गडकरी ने बताया कि तेलंगाना सरकार इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण लागत का 50 प्रतिशत वहन करने पर सहमत हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने सड़क निर्माण में उपयोग होने वाले लघु खनिजों पर रॉयल्टी माफ करने तथा परियोजना पर लगने वाले राज्य वस्तु एवं सेवा कर की प्रतिपूर्ति करने की सहमति दी है।

केंद्रीय सहायता के बारे में जानकारी देते हुए गडकरी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्रीय अवसंरचना निधि के तहत तेलंगाना को 367.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि पिछले छह वर्षों में तेलंगाना में 1,904 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। इसी अवधि में राज्यभर में 21 नए टोल प्लाजा भी स्थापित किए गए हैं। सरकार का मानना है कि हैदराबाद क्षेत्रीय रिंग रोड परियोजना से शहर जुड़े राजमार्गों पर यातायात जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी, क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और आसपास के जिलों में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें… रेवंत राज में राजनीतिक नैतिकता का पतन : रामचंदर राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button