डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने गीतम छात्रों को दिए सफलता के सूत्र

हैदराबाद, साएंट लिमिटेड के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने आज गीतमडीम्ड यूनिवर्सिटी हैदराबाद के छात्रों को सफलता के सूत्र देते हुए कहा कि उनके सामने आने वाली चुनौतियाँ अतीत की चुनौतियों से अलग हैं। कल की दुनिया के लिए प्रासंगिक समाधान तैयार करना उनकी जिम्मेदारी है।

गीतम में जारी छात्र प्रेरण कार्यक्रम-2025 के अंतर्गत आज बेहतर भविष्य के लिए इंजीनियरिंग-नवाचार, उत्तरदायित्व और उद्देश्य विषयक सत्र का आयोजन किया गया। अवसर पर डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने व्याख्यान देते हुए नए छात्रों को इंजीनियरिंग को अपना कॅरियर चुनने और गीतम में होने के लिए बधाई दी। उन्होंने तकनीकी परिवर्तन की अभूतपूर्व गति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी तेजी से विकसित होते हुए सर्वव्यापी होती जा रही है। यह भविष्य को आकार देने के अपार अवसर पैदा करने वाली है। उन्होंने चार प्रमुख तकनीकी स्तंभों कंप्यूटिंग और स्टोरेज, संचार, सेंसर तथा एल्गोरिदम और एआई का उल्लेख करते हुए कहा कि यह इंजीनियरिंग भविष्य को आकार देने के मूल में हैं।

यह भी पढ़ें… गद्दर अवॉर्ड्स की सफलता पर दिल राजू ने जताया आभार

जिज्ञासा, साहस और जिम्मेदारी से करें नवाचार

डॉ. रेड्डी ने छात्रों को मौजूदा तकनीकों का उपयोग कर ऐसे उत्पाद, सेवाएँ या व्यावसायिक मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो अधिक कुशल, किफायती और प्रभावशाली हों। उन्होंने तकनीक को लागत प्रभावी और समयबद्ध बनाने के महत्व पर बल दिया। डॉ. रेड्डी ने छात्रों से तीन प्रमुख गुणों जिज्ञासा, साहस और जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा पर संक्षेप में चर्चा करते करते हुए बताया कि 1991 में वैश्वीकरण और उदारीकरण ने साएंट की स्थापना को संभव बनाया।

डॉ. बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने छात्रों के साथ सफलता के लिए सुपर सिक्स सिद्धांत भी साझा किए। इनमे बुनियादी बातों में महारत हासिल करना, जिज्ञासु बने रहना, सार्थक मित्रता करना, निडर होकर प्रयोग करना, मार्गदर्शकों से मार्गदर्शन लेना तथा वैश्विक विकास से अवगत रहना शामिल थे। सत्र का समापन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. वी.आर. शास्री के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button