डॉ. लोहिया कौशल केंद्र का शिलान्यास करेंगे गोपाल सिंह
हैदराबाद, डॉ. राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम ज़िला स्थित बेहरागोरा में डॉ. राममनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता हैदराबाद के पूर्व न्यायाधीश एवं लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह करेंगे।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती के अवसर पर बहरागुड़ा में आगामी 23 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कौशल विकास केंद्र डॉ. लोहिया के समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को कौशल से लैस करने के लिए प्रशिक्षण सहित
रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाने में मददगार होगा। साथ ही यह डॉ. लोहिया एवं अन्य प्रखर समाजवादी नेताओं के जीवन पर शोध करने वाले शोधकर्ताओं के लिए भी उन्नत पुस्तकालय एवं अन्य जरूरी सामग्रियों की सुविधा बी उपलब्ध करवाएगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के उद्योग व श्रम नियोजन व कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव उपस्थित होंगे।
यह भी पढ़े : पश्चिम एशिया संकट : आईआईएमए ने दुबई छात्रों को अहमदाबाद स्थानांतरित
विशेष अतिथियों में झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश कुमार शडंगी, रामचंद्र केसरी, बहरागोडा के विधायक समीर कुमार मोहंती, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, महाराजा मयूरभंज एवं ओड़िशा के पूर्व मंत्री प्रवीणचंद बंजदेव, राजनारायण, सय्यद शाहनवाज कादरी, घाटशीला के विधायक सोमेशचंद्र सोरेन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजवादी विचारक गोविंद अग्रवाल रहेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





