श्री गुरु गणेश जैन भवन में होगा डॉ. प्रतिभाजी म.सा. का चातुर्मास
हैदराबाद, धर्म नगरी हुबली (कर्नाटक) में विराजित राष्ट्र संत श्री पुष्करमुनिजी म.सा. व राजस्थान सिंहनी उप प्रवर्तिनी श्री चारित्र प्रभाजी म.सा. की सुशिष्या दक्षिण दीपिका डॉ. श्री प्रतिभाजी म.सा., ऋषिताजी, अनुज्ञाश्रीजी, सर्वज्ञाश्रीजी, श्री प्रियांशीजी म.सा. आदि ठाणा 5 का आगामी चातुर्मास श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ के तत्वावधान में श्री गुरु गणेश जैन भवन रामकोट हैदराबाद में होगा।
आज यहाँ मंत्री जितेन्द्र भंडारी एवं रतनचंद कटारिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, म.सा. बेंगलुरू से विहार कर कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों में धर्म प्रभावना करते हुए हुबली में विराजित हैं। वहाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक सम्पन्न कर विविध क्षेत्रों में धर्म की प्रभावना करते हुए तेलंगाना के हैदराबाद की ओर अग्रेसर होंगी। आपका चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 19 जुलाई को संपन्न होगा। श्रावक श्रावकाओं से साध्वीवृंद के विहार में सेवा देने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढे़: जीवन में भोग नहीं, योग है बड़ा : डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा.
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



