दमरे महाप्रबंधक ने किया गुंतकल बल्लारी सेक्शन का सुरक्षा निरीक्षण

Ad

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने गुंतकल मंडल के गुंतकल बल्लारी सेक्शन का सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ गुंतकल मंडल के डीआरएम चंद्रशेखर गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दमरे महाप्रबंधक ने गुंतकल से रियर विंडो निरीक्षण शुरू किया और रेलवे ट्रैक, घुमावदार मोड़, लेवल क्रॉसिंग, सिग्नलिंग सिस्टम और पुलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैक पर यातायात दबाव और जाम की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा संचालन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें… एआईसीसी ने तेलंगाना में समन्वय समिति बनाई

कुमार श्रीवास्तव ने निर्देश दिया कि ट्रैक रखरखाव कार्य शुरू करने से पहले इंजीनियरिंग, सिग्नल और ऑपरेशन विभागों के साथ मिलकर पहले से योजना बनाई जाए, ताकि मेंटेनेंस के दौरान भी ट्रेनों की समयपालन (पंक्चुअलिटी) बनी रहे। अधिकारियों ने उन्हें सेक्शन के संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी तथा ट्रैक को मजबूत बनाने और गति बढ़ाने की योजनाओं के बारे में बताया। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेन संचालन में अधिक सतर्क रहने और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्पीड प्रतिबंधों की सख्ती से निगरानी की जाए और ट्रेनों का संचालन समय पर सुनिश्चित किया जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button