सूर्यापेट : नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

सूर्यापेट, सूर्यापेट जिले के चिंतलपालेम में मछली पकड़ने के लिए कृष्णा नदी में उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह चिंतलपालेम के चिंथ्रियाला गाँव के पास कृष्णा नदी में समीर (15) और सद्दाम (13) नामक दो किशोर एक छोटी नाव से मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वे अचानक नदी में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और तैराकों ने नदी में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले अरेस्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button