हैदराबाद में शराबी छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

हैदराबाद, सीमांत क्षेत्र की मियाँपुर पुलिस ने शराब के नशे में बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

मियाँपुर पुलिस इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि थाना परिधि के पीए नगर निवासी सुक्कम्मा के तीन पुत्रों में से बड़ा लड़का राजू (27) ऑटो चालक और दूसरा लड़का गुरु स्वामी स्कूल बस चालक के रूप में कार्यरत था। दोनों भाई पिछले 15 दिन से रोज शराब के नशे में हर छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसी क्रम में कल रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और झगड़ा मारपीट में बदल गया।

यह भी पढ़ें… मियाँपुर : निजी अस्पताल में चोरी का पर्दाफाश

क्षणिक आवेश में आकर गुरु स्वामी ने वहीं पड़ी चाकू उठाकर अपने बड़े भाई राजू पर हमला कर दिया। इस हमले में राजू के लहुलूहान होकर नीचे गिरते ही गुरु स्वामी ने वहीं पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। सिर फट जाने से राजू की मौके पर ही मौत हो गई। राजू की माँ की शिकायत पर शिव प्रसाद ने हत्या का मामला दर्ज कर आज गुरु स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button