राजस्थान में लगातार बारिश से कई जिलों में हालात खराब

जयपुर, राजस्थान के अनके हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण कई जिलों, विशेष रूप से कोटा, बूंदी व सवाई माधोपुर के निचले इलाकों के जलमग्न होने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य के लिए सेना के जवानों की मदद ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन राज्य में कई जगह भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते राजधानी जयपुर सहित दर्जन भर जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में कुंवारी माइंस में भरे पानी में डूबने से एक बच्ची समेत चार नाबालिगों की मौत हो गई। वहीं, झालावाड़ में एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हैं। राज्य के तीन जिलों में राहत व बचाव कार्य के लिए सेना की मदद ली गई है। कुल मिलाकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की सात व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की सात टीम विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें… हिमाचल में बारिश का तांडव: वाहनों के लिए 400 से अधिक सड़कें बंद

राजस्थान में भारी बारिश से स्कूल बंद व राहत कार्य

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, रविवार को दिन में नागौर में 99 मिलीमीटर, अजमेर में 61.4 मिमी., बीकानेर में 52.8 मिमी. बारिश हुई। इसके अलावा पिलानी, जोधपुर, गंगानगर व दौसा में 10 मिलीमीटर या इससे अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी तीन से चार दिन तक राज्य में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके चलते जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक व नागौर सहित 12 से अधिक जिलों में सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

राज्य के बूंदी जिले में मेज व धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आधिकारिक बयान के अनुसार कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर सहित अनेक जिलों में जलभराव के कारण फंसे सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल रविवार को सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की सुरक्षा और राहत कार्यों को सर्वेच्च प्राथमिकता दे रही है।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button