कोहरे के कारण मेस्सी के दिल्ली आगमन में देरी
नयी दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी के भारत दौरे में दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है, लेकिन दिल्ली में उनके कार्यक्रम को मौसम की बाधाओं का सामना करना पड़ा। खराब कोहरे के कारण उनकी चार्टर्ड उड़ान में देरी हुई, जिससे जीओएटी दौरे के अंतिम चरण की शुरुआत सामान्य समय पर नहीं हो सकी।
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के जीओएटी दौरे के अंतिम चरण के लिये दिल्ली पहुंचने में विलंब हो गया है क्योंकि खराब मौसम के कारण उनकी उड़ान में देरी हो गई।
तीन दिन के भारत दौरे के दूसरे चरण में मेस्सी मुंबई में थे और उन्हें सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचना था लेकिन कोहरे के कारण उनकी चार्टर्ड उड़ान में देरी हो गई। मेस्सी अभी मुंबई हवाई अड्डे पर है और जल्दी ही वहां से रवाना होंगे। उन्हें फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर एक कार्यक्रम में भाग लेना है जिसके लिये टिकट बेचे गए हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



