दुलीप ट्रॉफी 2025 : ईस्ट जोन के कप्तान ईशान; वैभव स्टैंडबाय में
बेंगलुरू, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन बेंगलुरु में 28 अगस्त से शुरू हो रही दुलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम की अगुवाई करेंगे। इस स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, आकाश दीप और मुकेश कुमार शामिल हैं।प्रमुख बल्लेबाजों में अभिमन्यु ईश्वरन और रियान पराग का नाम भी है।
किशोर प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शामिल हैं। ईस्ट जोन 28 से 31 अगस्त तक होने वाले पहले मुकाबले में नॉर्थ जोन से भिड़ेगा। टीम इस प्रकार है: ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास
यह भी पढ़े: मेरेडियन स्कूल माधापुर ने जीता खिताब
श्रीदम पॉल, शरणदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप और मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मुख्तार हुसैन, आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वस्तिक सामल, सुदीप कुमार घरामी और राहुल सिंह।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



