फ्लैट टमी के लिए आसान टिप्स और संतुलित आहार

फ्लैट टमी सभी की पहली पसंद है पर जब वजन बढ़ना प्रारंभ होता है तो अधिकतर लोगों की टमी बाहर आनी शुरू हो जाती है और सारी बॉडी शेपलेस लगने लगती है। कपड़ों की फिटिंग भी ठीक नहीं रहती। अगर आप भी अपना टमी फ्लैट रखना चाहते हैं तो मानें एक्सपर्ट की राय। फ्लैट टमी के लिए लो फैट डाइट न लें। पेट पर मोटापा फैट्स की वजह से नहीं बल्कि शूगर और कार्बोहाइड्रेटस के अधिक सेवन से बढ़ता है। इन पर कंट्रोल रख आप अपने पेट को सही आकार में रख सकते हैं।
लें संतुलित आहार
अगर आप फ्लैट टमी चाहते हैं तो आपको एब्डोमिनल एक्सरसाइज पर पूरा ध्यान देना होगा। साथ ही साथ संतुलित आहार भी लेना होगा। दोनों चीजों के बैलेंस से आप स्वयं को बैलेंस रख पाएंगें। आहार विशेषज्ञों के अनुसार हमें डाइट वो लेनी चाहिए जो एंटी आक्सिडेंट से भरपूर हो और शरीर का मेटाबालिज्म रेट बढ़ाए।
डाइट में आप फिश, चिकन, मीट, वेजिटेबल्स और नट्स ले सकते हैं। जीवन भर लो फैट डाइट लेते रहना संभव नहीं होता। लो फैट डाइट तनाव में रहने वाले लोगों के लिए ठीक है पर हेल्दी लोगों के लिए यह ठीक नहीं। लो फैट डाइट में भूख ज्यादा लगती है. इससे फिर हम ज्यादा खा लेते हैं जो हमारे पेट के लिए ठीक नहीं।
लें फाइबर की मात्रा
खूब पानी पिएं और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं जिससे हमारे शरीर को फाइबर मिल सकें। पानी एंटी आक्सीडेंट का काम करता है, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाता है। चीनी का सेवन बहुत कम कर दें। चीनी हमारे शरीर को बहुत कैलोरीज देती है। हमारा पेट अधिक कैलोरीज़ के सेवन से बढ़ना शुरू हो जाता है। हां, विशेष समारोह में आप पेस्ट्री, केक आदि खा सकते हैं।
कुछ विशेष टिप्स
खाना अधिक पका कर न खाएं। अपनी प्लेट में सलाद की भारी मात्रा को स्थान दें। प्रात फल लें। कच्ची सब्जियों का सलाद आपका पेट ट्रिम रखेगा। खाना ऐसा खाएं जो आपके पेट की दीवारों को कमजोर न बनाए।
सुनीता गाबा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



