ईसीआईएल ने ब्लड बैंक को भेंट किए चिकित्सा उपकरण
हैदराबाद, परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के अंतर्गत आने वाले सीपीएसई इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत वाईएमआईएस, कोठी, हैदराबाद स्थित सेवा भारती डॉ. हेडगेवार ब्लड बैंक को चिकित्सा उपकरण प्रदान किये।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी उपस्थित थे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने समाज के प्रति ईसीआईएल की अथक सेवाओं की सराहना करते हुए कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में ईसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी डॉ. अनिश कुमार शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट किया। अवसर पर ईसीआईएल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सीएसआर प्रभारी, डॉ. वेणुबाबू पी. उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… श्री अजित पार्श्व युवा संगठन ने किए सेवा कार्यक्रम
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



