ईडी : जयत्री इंफ्रास्ट्रक्चर का एमडी काकर्ला श्रीनिवास गिरफ्तार
हैदराबाद, हैदराबाद की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लम्बे समय से फरार जयत्री इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध-निदेशक श्रीनिवास को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि प्री लांच ऑफ के नाम से काकर्ला श्रीनिवास ने लोगों से लगभग 60 करोड़ रुपये वसूल किए। प्राप्त शिकायतों के आधार पर सीसीएस पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके आधार पर ईडी ने भी धन शोधन का मामला दर्ज किया।
गत 8 नवंबर को जाँच-पड़ताल के तहत ईडी के अधिकारियों ने श्रीनिवास के कार्यालय समेत 8 क्षेत्रों में छापेमारी की। इसमें ईडी के अधिकारियों ने मामले से संबंधित दस्तावेज बरामद कर बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। लम्बे समय से फरार श्रीनिवास को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। उसे हैदराबाद लाने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे जुबली हिल्स ट्रैफिक इंस्पेक्टर का तबादला
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



