पब व ड्रग कल्चर से बचाकर युवाओं को खेल मैदानों में लाने की कोशिश : रेवंत

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि युवा धीरे-धीरे खेलों से दूर हो रहे हैं। खेल मैदानों को छोड़कर युवा गलती कर रहे हैं। राज्य सरकार पब, ड्रग कल्चर की गिरफ्त में जा रहे युवाओं को पुन खेल मैदानों में लाने की कोशिश कर रही है। इसके तहत युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है। उच्चा शिक्षा प्राप्त करने वाले युवा ही ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं।

पंजाब के युवा ड्रग्स की चपेट में आ गए हैं। राज्य के बच्चों को ड्रग्स का शिकार नहीं बनने देंगे।उन्होंने गच्ची बावली स्टेडियम में आज संपन्न बीएन मुल्लिक मेमोरियल ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता सीआईएसएफ टीम को ट्रॉफी प्रदान की। रेवंत रेड्डी ने कहा कि यदि युवा सही दिशा में नहीं जाएँगे, तो भविष्य में अपूरणीय क्षति होगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के युवाओं को निश्चित रूप से नौकरियाँ मिलेंगी, यह मेरा वादा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फुटबॉल इतिहास में हैदराबाद शहर को विशेष नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त है।

यह भी पढ़ें… गेंदबाजी सीएसके के लिए सबसे बड़ी चिंता : गावस्कर

देश में फुटबॉल को प्रोत्साहित कर शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैदराबाद ने दिए हैं। उन्होंने कहा वर्ष 1956 ओलंपिक में खेलने वाली फुटबॉल टीम में सात खिलाड़ी हैदराबाद के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधों का स्वरूप अब बदल गया है। मुख्य रूप से एआई दोधारी हथियार बन गया है। इसके चलते ड्रग्स, साइबर अपराध पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। इन्हें नियंत्रित करने की जिम्मेदारी पुलिस की ही है। अवसर पर खेल मंत्री वाकिटी श्रीहरि, डीजीपी शिवधर रेड्डी, तेलंगाना खेलकूद प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवसेना रेड्डी, पुलिस उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button