हैदराबाद में 21 मार्च को होगी ईद

Ad

हैदराबाद, दक्कन मुस्लिम उलेमा काउंसिल एवं सेंट्रल रुयते हिलाल समिति ने घोषणा की है कि हैदराबाद सहित भारत भर में ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को मनाई जाएगी।

चाँद देखकर तिथियों की घोषणा करने वाली समिति ने अपने एक बयान में कहा कि आज चाँद दिखाई नहीं दिया, इसलिए पवित्र रमज़ान का महीना शुक्रवार को समाप्त होगा। शव्वाल के चाँद को देखने के लिए आज शाम केंद्रीय रुयते हिलाल समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें… दल बदलू विधायकों के मामले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोक झोंक

यह समिति चाँद दिखने की पुष्टि करने और शरीयत के सबूतों के आधार पर ईद-उल-फितर की तारीख घोषित करने के उत्तरदायित्व का निर्वाह करती है। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरेबिया एवं अन्य अरब देशों में शुक्रवार को ईद-उल-फितर मनाने की तैयारी की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button