निर्वाचन आयोग का राज्य निकायों संग सम्मेलन, मतदाता सूची एजेंडा
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग का राज्य चुनाव निकायों के साथ आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हुआ, जिसके एजेंडे में प्रमुख विषय ईवीएम, ‘ईसीआईनेट’ और मतदाता सूची साझा करना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय हित में निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयोगों को मतदाताओं को ध्यान में रखकर तथा मिलकर काम करना चाहिए।
निर्वाचन आयोग को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधान सभाओं और राज्य विधान परिषदों के लिए चुनाव कराने का अधिकार है, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी पंचायत और नगरपालिका चुनाव कराने की होती है।
‘ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ डेमोक्रेसीज़’ पुस्तक का विमोचन भी किया
करीब 27 साल के अंतराल के बाद हो रहे गोलमेज सम्मेलन में आयोग ने ‘ए कॉन्फ्लुएंस ऑफ डेमोक्रेसीज़’ पुस्तक का विमोचन भी किया। इस तरह का आखिरी सम्मेलन 1999 में आयोजित किया गया था। आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिन भर चलने वाले सम्मेलन में ईवीएम, ईसीआईनेट और मतदाता सूची साझा करने पर प्रस्तुतियां होंगी।’’
राज्य निर्वाचन निकाय, निर्वाचन आयोग की विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुसार नियोजित किया जाता है। (भाषा)
यह भी पढ़े– कांग्रेस ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम को लेकर सियासी बयान बाजी भाजपा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



