निजामाबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव संपन्न
हैदराबाद, निजामाबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन की साधारण सभा एवं चुनाव स्थानीय माहेश्वरी भवन में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में राजेश बंग एवं सागर मालानी ने चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करवाई।
अवसर पर अध्यक्ष आनंद मोदानी, उपाध्यक्ष संदीप कुमार राठी, मंत्री अनुराग भांगड़िया, उपमंत्री दिनेश जाजू, कोषाध्यक्ष अभिषेक जाजू, संगठन मंत्री सुदर्शन झँवर, खेल मंत्री पवन मालू, कार्यकारिणी सदस्य कन्हैया डालिया, विवेक झँवर, आदित्य लोया, अनुराग सोमानी, कृष्णा बजाज, मोहित भूतड़ा, केशव सोनी, केशव डालिया, मनोज बजाज, श्रीगोपाल डालिया चुने गए।
यह भी पढ़ें… भव्यता से मनाया गया महाराजा अग्रसेनजी का 5149 जयंती महोत्सव
नव-निर्वाचित अध्यक्ष आनंद मोदानी ने सभी युवा साथियों का आभार प्रकट करते हुए साथ मिलकर आगामी कार्यकाल को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत निवर्तमान पदाधिकारियों अध्यक्ष गोविंद झँवर, उपाध्यक्ष गोविंदा मालू, मंत्री राजगोपाल बंग, उपमंत्री मोहित बजाज, कोषाध्यक्ष श्रीगोपाल मूंदड़ा द्वारा मोतियों की माला पहनाकर किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



