हैदराबाद में इलेक्ट्रिक बस सेवा का विस्तार

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हैदराबाद में इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार की घोषणा की।अधिकारियों के अनुसार, निगम मौजूदा डीजल बसों को रेट्रोफिटिंग प्रक्रिया के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इस परियोजना के लिए 15 सितंबर, 2025 को निविदाएँ आमंत्रित की गई थीं और 30 सितंबर, 2025 को प्रक्रिया पूरी की गई। 200 बसों के रूपांतरण का कार्य साई ग्रीन मोबिलिटी तथा 40 बसों का कार्य कल्याणी पावरट्रेन लिमिटेड को सौंपा गया। निगम ने वर्ष 2027 तक हैदराबाद आउटर रिंग रोड ओआरआर) की सीमा के भीतर 2,800 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

19 अतिरिक्त डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया

अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में वृद्धि और निजी वाहनों पर निर्भरता में कमी से प्रदूषण स्तर घटने के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। वर्तमान में शहर के छह डिपो में 325 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष के दौरान 175 और इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किए जाने की संभावना है। बढ़ते ई-बस नेटवर्क को समर्थन देने के लिए 19 अतिरिक्त डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। निगम 10 नए डिपो और 10 चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण की योजना बना रहा है। प्रस्तावित बुनियादी ढाँचे के विकास पर लगभग 392 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में मुशीराबाद डिपो की एक डीजल बस को निजी कंपनी के सहयोग से इलेक्ट्रिक बस में बदला गया था, जो वर्तमान समय में उप्पल डिपो के अंतर्गत संचालित हो रही है।

टीजीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक वाई. नागी रेड्डी ने कहा कि यह पहल हैदराबाद की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस संबंध में बस भवन में आयोजित बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा परियोजना में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेअमेरिका को टैरिफ से 600 अरब अमेरिकी डॉलर मिलेंगे : ट्रंप

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button