एलबी नगर से पेद्दाअंबरपेट तक 650 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर : कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी

हैदराबाद, सड़क व भवन मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद – विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में एलबी नगर से पेद्दाअंबरपेट तक लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि हैदराबाद से विजयवाड़ा दो घंटे में पहुंचाने वाली ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण होने जा रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने रविवार को नस्थलीपुरम जंक्शन पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से संबंधित जांच के तहत क्षेत्र स्तरीय निरीक्षण किया।

इस मौके पर इब्राहिमपटनम विधायक मलरेड्डी रंगारेड्डी सहित अन्य नेता व अधिकारी मौजूद थे। अवसर पर मंत्री ने याद दिलाया कि वे इस क्षेत्र के लोगों की यातायात समस्याओं को जानते हैं। उन्होंने सांसद रहते हुए इस क्षेत्र में सड़कों के विकास के लिए काम किया था। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा, अब वे सड़क, भवन मंत्री हैं और इन लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने बताया कि वे इस महीने की 6 तारीख को केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर एलिवेटेड कॉरिडोर के बारे में बात करेंगे।

बीआरएस पर वेंकट रेड्डी का हमला, कांग्रेस की नीति साफ

इस मौके पर उन्होंने सवाल किया कि हैदराबाद का विकास करने का दावा करने वाले केटीआर ने उप्पल – नारापल्ली फ्लाईओवर का निर्माण क्यों पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि दस वर्षों के अपने शासनकाल के दौरान बीआरएस सरकार ने शहर का विकास नहीं, बल्कि लोगों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि केसीआर ने स्वर्णिम तेलंगाना के रूप में विकसित करने के नाम पर राज्य को कर्ज में धकेल दिया।

यह भी पढ़ें… कोमटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी के खिलाफ मामला खारिज

वेंकट रेड्डी ने टिप्पणी की कि जनता ने खुद भगवान बन कर राज्य को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताया। उन्होंने सवाल किया कि केसीआर की बेटी कविता का बीसी आरक्षण से क्या लेना-देना है? कविता को बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान बीसी क्यों याद नहीं आया? उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार की नीति लोगों को उनकी जनसंख्या के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने की है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत राशन कार्ड, बारीक चावल, इंदिरम्मा घर आदि लाभ जनता को पहुंचाए जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button