राजीव गांधी एयरपोर्ट पर बम का ईमेल निकला फर्जी
हैदराबाद, शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आरजीआई) पर सिंगापुर जाने वाली उड़ान में बम होने से संबंधित ईमेल फर्जी निकला। फर्जी अलर्ट की वजह से उड़ान 13 घंटे देरी से रवाना हुई। बताया गया है कि सिंगापुर के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट शनिवार को दोपहर में उड़ान भरने वाली थी। इसी दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें विमान में बम होने की धमकी दी गई थी।
ई-मेल मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और विमान को तत्काल जांच के लिए रोक दिया गया। एयरपोर्ट की एंटी-सबोताज टीमों ने विमान और आसपास के क्षेत्र की करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों और कर्मचारियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें… राहुल गांधी की बातों पर विश्वास न करें : रामचंदर राव
हालांकि विस्तृत जांच के बाद किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला और अधिकारियों ने ई-मेल को फर्जी करार दिया। सुरक्षा एजेंसियों की जांच पूरी होने के बाद विमान को रात में करीब 13 घंटे की देरी से सिंगापुर के लिए रवाना किया गया।
आरजीआई एयरपोर्ट पुलिस मामला दर्ज करते हुए ईमेल भेजने वाले को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



