सुरक्षा अलर्ट के बाद दुबई से लौटी एमिरेट्स की फ्लाइट
तिरुवनंतपुरम, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने से सोमवार को केरल से उड़ान भरने वाली एमिरेट्स की दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा संबंधी सूचना के बाद तिरुवनंतपुरम और कोच्चि से रवाना हुई इन उड़ानों को यात्रियों सहित सुरक्षित वापस हवाई अड्डों पर उतार लिया गया।
तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली एमिरेट्स की एक उड़ान सोमवार को हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी सूचना मिलने के बाद लौट आयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यहां हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद होने के कारण एमिरेट्स की तिरुवनंतपुरम-दुबई उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आयी और तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी।
यह भी पढ़े : अकासा एयर : 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर ईंधन अधिभार
यह उड़ान 353 यात्रियों और चालक दल के 19 सदस्यों के साथ सुबह चार बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई और आठ बजकर 40 मिनट पर लौट आयी। प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर ले जाया गया है। इससे पहले, एमिरेट्स की एक अन्य उड़ान ईके533 सुबह साढ़े चार बजे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 352 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी लेकिन दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अचानक बंद किए जाने के कारण कोच्चि लौट आयी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





